वोटर लिस्ट में दो जगह नाम दर्ज होने के मामले में बीजेपी प्रत्याशी के विरुद्ध कम्प्लेन
भोपाल
रैगांव से भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी निर्वाचन नियमों के उल्लंघन के मामले में आज रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष शिकायत की गई। इसमें प्रतिमा द्वारा चुनाव लड़ने से पहले दो विधानसभा क्षेत्रों नागौद और रैगांव विधानसभा में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने और एक विधानसभा से नाम नहीं कटवाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए नामांकन निरस्त करने की मांग कांग्रेस ने की।
रिटर्निंग अधिकारी ने अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं दिया है। दो विधानसभा में नाम जोड़े जाने के मामले में बागरी को निर्वाचन नियमों को दोषी मानते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की भी मांग विपक्ष के नेताओं की ओर से की गई है। उधर इस पूरे मामले में सतना भाजपा के नेता और अधिकारी बचाव की मुद्रा में रहे। आज रिटर्निंग अधिकारी के फैसले के बाद भाजपा से उम्मीदवार प्रतिमा बागरी ने सात अक्टूबर को कैंडिडेट घोषित किए जाने के बाद 8 अक्टूबर को रैगांव विधानसभा से उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। बागरी के नामांकन भरने के बाद उनके वोटर लिस्ट में नाम दो जगह होने की बात सामने आई है।
सात अक्टूबर की स्थिति में नागौद विधानसभा क्षेत्र के अमदरी में वोटर लिस्ट में उनका नाम है। उन्होंने रैगांव विधानसभा के कोठी से अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा लिया है। यहां से भी वे आज की स्थिति में वोटर हैं। ऐसे में नियमानुसार उन्हें अमदरी की वोटर लिस्ट से नाम कटवाना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। दोनों ही स्थानों की वोटर लिस्ट वोटर होना निर्वाचन अधिनियम के विरुद्ध है।
रैगांव विधानसभा में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान पूर्व मंत्री जुगुल किशोर बागरी के बेटे का भाजपा से भरा गया पर्चा खारिज कर दिया गया है वहीं उनके द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरा नामांकन मान्य है। सपा से यहां से धीरेंद्र सिंह धीरू का नामांकन वैध पाया गया है। वहीं भाजपा से एक अन्य दावेदार के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली रानी बागरी का नामांकन निरस्त कर दिया गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी और पूर्व मंत्री जुगुल बागरी की छोटी बहू वंदना बागरी के नामांकन पर आई आपत्ति के चलते इनकी सुनवाई सबसे अन्त में करने का निर्णय लिया गया है।
