बलूच विद्रोहियों ने 35 वर्षीय पाकिस्तानी पत्रकार को बम से उड़ाया

कराची
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों ने रविवार को बम से हमला कर एक 35 वर्षीय पाकिस्तानी पत्रकार शाहिद जेहरी की हत्या कर दी। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं ईदगाह स्टेशन के ऑफिसर नदीम हैदर ने डॉन न्यूज के हवाले से बताया कि शाहिद जेहरी मेट्रो 1 न्यूज से जुड़े हुए थे और जब वे बलूच प्रांत में अपनी कार से यात्रा कर रहे थे उसी समय उनपर बम से हमला किया गया। जानकारी के अनुसार इस हमले में टीवी रिपोर्टर जेहरी को गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया और बाद में कराची के डॉ रूथ पफौ सिविल अस्पताल लाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Dawn.com की रिपोर्ट के अनुसार सीसीटीवी फुटेज में एक व्यस्त सड़क पर यू-टर्न लेते ही जेहरी की चलती कार पर बम से हमला किया गया। हमले के कुछ देर बाद प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली।

फरवरी में, काउंसिल ऑफ पाकिस्तान न्यूजपेपर्स एडिटर्स (CPNE) की मीडिया फ्रीडम रिपोर्ट 2020 में खुलासा किया गया था कि साल 2020 में पेशेवर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कम से कम 10 पत्रकारों की हत्या कर दी गई और कई अन्य लोगों को धमकाया गया, अपहरण किया गया, प्रताड़ित किया गया और झूठे आरोपों में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *