नहीं रहे फिल्म अभिनेता नेदुमुदी वेणु, 500 से ज्यादा फिल्मों में किया था काम 

तिरुवनंतपुरम
मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता नेदुमुदी वेणु का निधन हो गया है। वह 73 साल के थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि हाल ही में वह कोरोना संक्रमण से उबरे थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। नेदुमुदी वेणु की तबीयत रविवार को बिगड़ी थी। उन्होंने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल आने के बाद तबीयत में सुधार ना होने पर उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया। सोमवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर मलायालम, तमिल, तेलुगु फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गम का इजहार किया है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *