फेस्टिवल सीजन सीएम ने ली DM-SP के साथ हाई लेवल मीटिंग
लखनऊ
चीफ मिनिस्टर ऑफ उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सभी डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस से कहा है कि फेस्टिवल सीजन के दौरान दुर्गा पूजा कमेटियों, धर्माचार्यों से कोआर्डिनेशन बनाकर रखें। किसान संगठनों और सिविल सोसायटी के लोगों से भी बातचीत करके शांति व्यवस्था बनाएं। इस दौरान बिजली आपूर्ति की निर्बाध व्यवस्था बनाए रखा जाए। योगी आदित्यनाथसीएम हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाई लेवल मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों का समय शुरू हो गया है। सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। कोविड संक्रमण को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के साथ ही संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखा जाए। मुख्यमंत्री ने डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग, सैनिटाइजेशन आदि कराने पर भी जोर दिया।
उत्तर प्रदेश में जमाखोरों के खिलाफ कार्यवाही करें: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरसों के तेल एवं वनस्पति घी के मूल्य में अचानक तेजी देखी गई है। खाद्य तेलों के मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन आयुक्त को निर्देशित किया कि वे खाद्य एवं रसद विभाग तथा कृषि विभाग के साथ समीक्षा करें। सभी मंडलायुक्त के साथ भी संवाद करें। उन्होंने जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
