घाटी के अनंतनाग और बांदीपोरा में 1-1 दहशतगर्द ढेर
श्रीनगर
कश्मीर में हाल के दिनों में आतंकवादियों ने कई गैर मुस्लिम नागरिकों की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में चल रहे मुठभेड़ में शाहगुंड में हाल ही में एक नागरिक की हत्या में शामिल एक आतंकवादी मारा गया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर (TRF) से जुड़ा है।
आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. एक पिस्टल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है. वहीं, अनंतनाग के बाद बांदीपोरा में भी एनकाउंटर में एक आतंकी को ढेर कर दिया है. कश्मीर आईजी ने बताया कि आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है जो प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) से जुड़ा हुआ था. इम्तियाज हाल ही में शाहगुंड में आम नागरिकों की हत्या में शामिल था.
हालांकि, अभी भी बांदीपोरा में सर्च ऑपरेशन जारी है. सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला हुआ है. बता दें कि बंदीपोरा में यह दूसरा एनकाउंटर है. इससे पहले कोकरनाग में एक आतंकी मार गिराया गया था.
इन दिनों कश्मीर में सिलेक्टिव किलिंग की घटना सामने आने के बाद अब आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सूबे के प्रशासन से इस नई चुनौती से निपटने पर चर्चा की है. बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों से कश्मीर में सक्रिय आतंकियों का ब्योरा भी मांगा गया है.
