प्रदेश में आज 60 हजार से अधिक हुई कोरोना जाँच

भोपाल

कोरोना नियंत्रण के लिए प्रदेश में वैक्सीनेशन और कोरोना टेस्टिंग का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 52 लाख 43 हजार 703 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये जा चुके है। रविवार 10 अक्टूबर को 60 हजार 512 कोरोना की जाँचे हुई। भोपाल, इंदौर और सागर जिले में 2-2 और अलीराजपुर में कोरोना का एक पॉजिटिव प्रकरण आया। पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। प्रदेश में 1596 फीवर क्लीनिक एक्टिव है। हेल्पलाइन नम्बर 104 और 181 पर 52 हजार 157 रोगियों का टेलीकंसल्टेशन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *