छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किए अवकाशों के दिन
रायपुर
गिगोशिएबल ईन्स्टूमेंट एक्ट 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के स्पटीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोक करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने अवकाशों के दिनों की घोषणा कर दी।
जारी आदेश के मुताबिक सार्वजनिक अवकाश – गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, महाशिवरात्रि 1 मार्च, होली 18 मार्च, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी 1 अप्रैल, महावीर जयंती 14 अप्रैल, गुड फ्राइडे 15 अप्रैल, ईद-उल-फितर 3 मई, बुद्ध पूर्णिमा 16 मई, मोहर्रम 9 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त, दशहरा (विजय दशमी) 5 अक्टूबर, दीपावली 24 अक्टूबर, गुरुनानक जन्म दिवस 8 नवंबर। सरल क्रमांक 4 में उल्लेखित अवकाश केवल बैंकों एवं कोषालयों हेतु घोषित हैं। ईद-उल-जुहा (बकरीद) 10 जुलाई, महात्मा गांधी जन्मदिवस 2 अक्टूबर, ईद-ए-मिलाद (मिलाद -उन-नबी) 9 अक्टूबर तथा क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर, निम्नलिखित अवकाश के दिन रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किए गए हैं।
सामान्य अवकाश – गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, महाशिवरात्रि 1 मार्च, होली 18 मार्च, भक्त माता कर्मा जयंती 28 मार्च, डा. अंबेडकर और महावीर जयंती 14 अप्रैल, गुड फ्राइडे 15 अप्रैल, ईद-उल-फितर 3 मई, बुद्ध पूर्णिमा 16 मई, कबीर जयंती 14 जून, हरेली 28 जुलाई, विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त, मोहर्रम 9 अगस्त, रक्षाबंधन 11 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, कृष्ण जन्माष्टी 19 अगस्त, हरितालिका तीज 30 अगस्त, दशहरा (विजय दशमी) 5 अक्टूबर, दीपावली 24 अक्टूबर, गुरुनानक जन्म दिवस 8 नवंबर। गिगोशिएबल ईन्स्टूमेंट एक्ट 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अंतर्गत कोषालय एवं उपकोषालय हेतु सार्वजनिक अवकाश इस विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 06-10-2021 द्वारा घोषित किए गए हैं। ईद-उल-जुहा 10 अप्रैल, महात्मा गांधी जन्म दिवस 2 अक्टूबर, ईद-ए-मिलाद 9 अक्टूबर, छठ पूजा 30 अक्टूबर, गुरुघासीदास जयंती 18 दिसंबर और क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर, इस दिन रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
ऐच्छिक अवकाश – नव वर्ष दिवस 1 जनवरी, माता सावित्री बाई फुले जयंती 3 जनवरी, लुई ब्रेल का जन्म दिवस 4 जनवरी, राजिम भक्तिन माता जयंती 7 जनवरी, विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी, मकर संक्रांति/पोंगल 14 जनवरी, छेरछेरा/माता शाकांभरी जयंती 17 जनवरी, शहीद गेंदसिंह शहादत दिवस 20 जनवरी, बसंत पंचमी / माँ परमेश्वरी जयंती 5 फरवरी, हजरत अली का जन्म दिवस 15 फरवरी, राजिम मेला माघ पूर्णिमा / संत रविदास जयंती 16 फरवरी, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती 26 फरवरी, होली 17 मार्च, शब-ए-बारात 18 मार्च, गुड़ी पड़वा/चैतीचांद 2 अप्रैल, गुहा निषादराज जयंती 7 अप्रैल, वैशाखी 14 अप्रैल, हाटकेश्वर जयंती 15 अप्रैल, धरती पूजा (खद्दी पर्व) 16 अप्रैल, श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती 26 अप्रैल, सेन जयंती 27 अप्रैल, जमात-उल-विदा 29 अप्रैल, परशुराम जयंती 3 मई, शंकराचार्य जयंती 6 मई, छत्रसाल जयंती / महाराणा प्रताप जयंती 3 जून, महेश नवमीं (ज्येष्ठ शुक्ल) 8 जून, वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस 24 जून, रथयात्रा 1 जुलाई, डा. खूबचंद बघेल जन्मदिवस 19 जुलाई, नाग पंचमी 2 अगस्त, पारसी नववर्ष 16 अगस्त, हरछठ 17 अगस्त, पोला 27 अगस्त, गणेश चतुर्थी 31 अगस्त, नवाखाई 3 सितंबर, ढोल ग्यारस 6 सितंबर, ओणम 8 सितंबर, अनंत चतुदर्शी 9 सितंबर, विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर, प्राणनाथ जयंती 24 सितंबर, अग्रसेन जयंती 26 सितंबर, दशहरा (महाअष्टमी) 3 अक्टूबर, दशहरा (महा नवमी) 4 अक्टूबर, करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर, दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 25 अक्टूबर, भाई दूज 26 अक्टूबर, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 31 अक्टूबर, नामदेव जयंती 4 नवंबर, डा. सैय्यदना साहब का जन्मदिवस 16 नवंबर, गुरुतेग बहादूर का शहीदी दिवस 24 नवंबर, दत्तात्रैय जयंती 7 दिसंबर, शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसंबर, गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस 29 दिसंबर। गुरु गोविंद सिंह जन्मदिवस 9 जनवरी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती 23 जनवरी, बीरांगना अवंति बाई बलिदान दिवस व भाई दूज 20 मार्च, सर्व पितृमोक्ष अमावस्या 25 सितंबर, महर्षि वाल्मिकी जयंती, महाराजा अजमोढ़ देव जयंती, टेकचंद महाराज समाधि उत्सव, कुवांर पूर्णिमा करम परब (त्यौहार) 9 अक्टूबर तथा दीपावली (दक्षिण भारतीय) 23 अक्टूबर। यह सातों अवकाश रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया, वहीं जो ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं उनमें से इच्छानुसार कोई भी तीन अवकाश पात्रता होगी।
