लखीमपुर खीरी हिंसा की बनाई गई थी योजना, मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को बचा रही BJP: असदुद्दीन ओवैसी
नई दिल्ली
हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले हफ्ते हुई लखीमपुर खीरी हिंसा को योजना के तहत अंजाम दिया गया था। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, लखीमपुर खीरी हिंसा को घटना या हादसा नहीं कहा जा सकता क्योंकि ऊपर से दी गई अनुमति के बिना कुछ भी नहीं हो सकता है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि हिंसा असल में सुनियोजित थी। तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। 'पूरी तैयारी के साथ किया गया लखीमपुर खीरी हिंसा' असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "लखीमपुर खीरी हिंसा की आवेगपूर्ण प्रतिक्रिया नहीं थी। यह पूरी तैयारी के साथ किया गया था।
आप इसे घटना नहीं बोल सकते हैं, ये सब ऊपर से दी गई आदेश के बाद किया गया है। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बारे में बोलते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आशीष को बचाने का आरोप लगाया। ओवैसी ने यूपी पुलिस पर भी सवाल उठाए और कार्रवाई में देरी का भी आरोप लगाया।
