प्लास्टिक ड्रम के अंदर मिली विस्फोटक सामग्री
राजनांदगांव
गश्त पर निकले सुरक्षा बल के जवानो ने कोहका थाना इलाके के कोराचा के जंगल पहाडि?ो से नक्सलियों द्वारा रखे गये प्लास्टिक का ड्रम बरामद किया जिसके अंदर विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल व पुलिस की टीम संयुक्त गश्त कर रही थी इसी दौरान कोराचा के जंगल पहाडि?ो पर उन्हे 25 लीटर प्लास्टिक ड्रम दिखाई दिया जाच करने पर ड्रम के अन्दर गन पाउडर, अमोनियम नाइट्रेट, कोडेक्स वायर, सुतली बम, बेल्ट, एलीमीटर सहित भारी मात्रा में अन्य विस्फोटक सामान भरा हुआ था जिसे पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया।
