आधार अपडेट में दिव्यांगों को विशेष सुविधा मिलेगी

भोपाल
बीमारी या आंखों के आपरेशन के कारण अथवा किसी और कारण से दिव्यांग हुए लोगों को आधारकार्ड के बायोमैट्रिक डाटा अपडेट कराने के लिये विशेष सुविधा दी जाएगी। जिन लोगों ने अपने 5 साल और 15 की उम्र से पहले के बच्चों के आधार कार्ड बनवा लिए थे, उन्हें बच्चों की 5 साल और 15 साल की उम्र पूरी होने पर बायोमैट्रिक डाटा अपडेट कराना जरूरी है। शहर में ऐसे 42 हजार बच्चे हैं, जो 7 से 18 साल की उम्र के हो चुके हैं, इनका यह डाटा अपडेट होना बाकी है। इनका डाटा नि:शुल्क अपडेट होगा। यूआईडीएआई के सेंटर मैनेजर इबरार अहमद ने बताया कि इन बच्चे साथ में नाम, पता, जन्म तिथि, ईमेल, मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।

सब एक साथ अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, लेकिन बायोमैट्रिक के अलावा अन्य जानकारी बाद में अलग-अलग अपडेट कराने पर तय शुल्क लिया जाएगा। यह काम सेंटर पर जाकर ही कराना होगा। शहर में एमपी नगर जोन-1 और होशंगाबाद रोड स्थित शॉपिंग मॉल में यूआईडीएआई के दो बड़े आधार सेवा केंद्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *