कोरोना संक्रमण में रुकी अहमदाबाद और आगरा की फ्लाइट आज से फिर शुरू

भोपाल
कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद एक बार फिर भोपाल से पूर्व में संचालित अहमदाबाद और आगरा की फ्लाइटें शुरू की गई है। दोनों फ्लाइटें आज दोपहर बाद भोपाल से आवागमन करेंगी। इन फ्लाइटों के शुरू होने से भोपाल से विभिन्न शहरों के लिए अब कुल 15 जोड़ी उड़ानें शुरू हो गई है। इंडिगो एयरलाइंस की भोपाल से अहमदाबाद एवं आगरा तक सीधी उड़ान शुरू होने से राजधानी के हवाई यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को सुविधा होगी।

इंडिगो ने अहमदाबाद एवं आगरा उड़ान का शेड्यूल तीसरी बार जारी किया गया है। पहले दो बार बुकिंग प्रारंभ की गई, लेकिन उड़ानें शुरू नहीं हो सकीं। इंडिगो ने एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार दोनों उड़ानों का संचालन सप्ताह में चार दिन रविवार, सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को होगा। उधर, पुणे एयरपोर्ट पर तकनीकी कार्य शुरू होने के कारण भोपाल से पुणे के बीच संचालित एयर इंडिया की उड़ान का संचालन कुछ समय के लिए बंद रहेगा।  16 अक्टूबर एवं इसके बाद की तारीखों में बुकिंग बंद कर दी गई है। पुणे एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन 29 अक्टूबर से शुरू होगा।  भोपाल-पुणे उड़ान संख्या एआइ 482 अब नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर से शुरू होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *