प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खंडवा से करेंगे चुनाव प्रचार शुरू

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार से उपचुनाव का प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। उपचुनाव के लिए उनकी यह पहली सभा होगी। इस सभा की तैयारियों शुरू कर दी गई है। सभा के साथ ही कमलनाथ यहां के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व हर हाल में खंडवा लोकसभा की सीट जीतना चाहता है। इसलिए इस सीट पर कमलनाथ सबसे ज्यादा फोकस करेंगे। इसलिए ही उन्होंने सबसे पहले इस सीट से चुनाव प्रचार शुरू करने की तय किया है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह को भितरघात का खतरा सता रहा है।

यह बात कमलनाथ तक पहुंच गई है। इसलिए कमलनाथ इस सीट पर कांग्रेस भितरघात का शिकार न हो, इसे लेकर कांग्रेस के सभी नेताओं को एक करने का प्रयास करेंगे। कमलनाथ 28 अक्टूबर तक इस लोकसभा क्षेत्र में चार से पांच सभा कर सकते हैं। वे सबसे ज्यादा समय इस सीट पर ही देंगे। हालांकि उनकी सभाएं जोबट, पृथ्वीपुर और रैगांव में भी होंगी, लेकिन इन तीनों विधानसभा सीटों के उपचुनाव से ज्यादा केंद्रीय नेतृत्व को लोकसभा की सीट महत्वपूर्ण लग रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *