अब स्कूली बच्चों की भी हेल्थ जांच के बाद बनेगी मेडिकल हिस्ट्री
भोपाल
डेढ़ साल बाद स्कूल खुलते ही अब स्कूली बच्चों का भी परिसर में ही हेल्थ चेकअप कराया जाएगा। इसके बाद उनकी मेडिकल हिस्ट्री बनाई जाएगी। ताकि बच्चों को गंभीर बीमारियों से ग्रसित होने से पहले ही डिटेक्ट किया जा सके। डीईओ नितिन सक्सेना ने बताया कि कोरोरा के पहले भी बच्चों का हेल्थ परीक्षण किया जाता था और अब भी सभी स्कूल खुल गए हैं और इनदिनों कोरोना,मलेरिया एवं डेंगू का भी संक्रमण चल रहा है ऐसे में बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए परिसर में ही जांच क राने के लिए सभी प्रचार्यों को निर्देशित किया गया। साथ ही सीएमएचओ से इसके लिए टीम भी मांगी गई है। इस जांच में बच्चे का वजन, न्यूट्रिशन, ब्लड प्रेशर लेवल, आंख, कान एवं नांक आदि की जांच की जानी है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर बच्चों को अस्पताल तक भी ले जाया जाएगा।
