खाद संकट के बीच जिले में पहुंची 2965 मैट्रिक टन यूरिया

हरपालपुर
रबी सीजन की फसलों की तैयारी में जुटे किसानों को शुरुआती दिनों में खाद के संकट का सामना करना पड़ रहा है लेकिन अब यह संकट दूर हो जायेगा क्योंकि शनिवार को हरपालपुर रेल्वे स्टेशन पर 2965 मैट्रिक टन एनएफएल कंपनी के किसान यूरिया से भरी मालगाड़ी पहुंच गई है।

उक्त 2956 मैट्रिक टन यूरिया रैक में 2016 मैट्रिक टन सरकारी एवं 889 निजी खाद विक्रेताओं को दिया जायेगा। यानी 70 प्रतिशत खाद सरकारी गोदाम में भेजा जायेगा तथा 30 प्रतिशत निजी खाद दुकानदारों को मिलेगा। शनिवार की शाम 42 डिब्बों की मालगाड़ी से 2965 मैट्रिक टन यूरिया हरपालपुर स्टेशन पहुंचा जिसे ट्रक के माध्यम से जिले के विपरण संघ के गोदामों एवं सहकारी समितियों में भेजने का काम शुरू हो गया है। सोमवार से किसानों को यूरिया का वितरण डबल गोदामों में नगद एवं सहकारी समितियों में परमिट पर शुरू कर दिया जायेगा। यूरिया परिवहन कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी किया जा रहा है। 300 टन हरपालपुर विपरण संघ के गोदाम में यूरिया खाद उतार दिया गया है। सहायक कृषि विकास अधिकारी बीजे सिंह ने बताया कि रबी सीजन पर किसानों खाद की कमी नहीं होने दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *