मुख्यमंत्री चौहान ने दमोह दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दमोह जिले में हुए हादसे में 4 नागरिकों के  असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह शोक सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने घायलों के बेहतर उपचार और पीड़ित परिवार को उचित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।

दमोह बटियागढ़ थाना क्षेत्र में मकान पर गिट्टी से भरा डंपर पलट जाने से सात लोगों के दब जाने से तीन बच्चों सहित कुल चार लोगों की मृत्यु का समाचार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *