भाजपा प्रायोजित थी कवर्धा की घटना, छग की जनता कभी माफ नहीं करेगी

रायपुर
कवर्धा की घटना को लेकर सरकार की ओर से तीन मंत्रियों ने संयुक्त रूप से आज पक्ष रखते हुए कहा कि भाजपा ने प्रायोजित तरीके से घटनाक्रम को अंजाम दिया है। इसे सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया गया.पहली प्राथमिकता वहां पर शांति व्यवस्था बहाल करना है। जिला प्रशासन और पुलिस कानून के तहत ही काम कर रही है,भाजपा के आरोपों को उन्होने सिरे से खारिज कर दिया। जो लोग घटना में शामिल रहे हैं या दोषी पाये जाते हैं तो खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

सरकार के मंत्री रविन्द्र चौबे, मो. अकबर व व डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने एक पीसी लेकर कहा कि बाहर से लोगों को कवर्धा में लाकर स्कूल में किसने ठहराया था। जुलूस में क्या यही लोग शामिल थे। भाजपा ने अशांति का माहौल बनाने का काम किया है। कवर्धा के लोग शांतिप्रिय हैं। घटना के बाद हालात तेजी से सुधर रहे हैं, कर्फ्यू में ढील दी गई है और जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जायेगा,लेकिन जो लोग इस घटनाक्रम में शामिल रहकर माहौल बिगाडऩे में लगे रहे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होकर रहेगी। फूटेज के आधार पर डिटेल खगाले जा रहे हैं। भाजपा के पास चूंकि मुद्दा नहीं है इसलिए वे इस प्रकार के कृत्य में लग गई है लेकिन प्रदेश की जनता उन्हे कभी माफ नहीं करेगी। जहां तक स्थानीय विधायक अकबर के वहां नहीं जाने के सवाल पर स्वंय अकबर ने कहा कि वे सतत संपर्क में हैं,चूंकि कर्फ्यू लगा और वे जाते तो लोगों की भीड़ वहां जुटती। श्री चौबे ने कहा कि हम सब वहां जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *