जिला चिकित्सालय मुरैना में मानसिक स्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर को
मुरैना
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एडी शर्मा ने बताया कि 10 अक्टूबर 2021 को जिला चिकित्सालय मुरैना में मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरोँ द्वारा मानसिक तनाव चिडचिडापन, गुस्सा, नीद, भूख, उदासी, घबराहट, बैचेनी, घर से भाग जाना, झूठ बोलना, पैसा चोरी करना, जुआ खेलना, मंदबुद्धि आदि जैसी बीमारियों की जांच कर परामर्श दिया जायेगा। डॉ. शर्मा ने आमजन से अपील की है कि जिला चिकित्सालय में आकर मानसिक स्वास्थ्य के बारे में दिखाये, जिससे मानसिक तनाव आदि से बचा जा सके।
