MPPSC और वन सेवा परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी

इंदौर
 मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा व राज्य वन सेवा परीक्षा-2020 का परिणाम वेबसाइट mppsc.nic.in पर घोषित कर दिए हैं। 25 जुलाई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 3 लाख 40 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी। इंदौर जिले के केंद्रों पर 38 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। पीएससी ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा था कि शनिवार 9 अक्टूबर से आयोग की वेबसाइट पर उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे। प्रत्येक उम्मीदवार रोल नंबर से अपना स्कोर कार्ड निश्शुल्क देख सकेगा। हालांकि ओएमआर शीट की प्रति पाने के लिए 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। स्कोर कार्ड जारी होने के बाद पीएससी अगले कुछ दिनों में प्रारंभिक परीक्षा की चयन सूची भी जारी कर देगा।

ऐसे देखें रिजल्ट

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग की वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।

 वेबसाइट पर राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के स्कोर कार्ड और ओएमआर शीट डाउनलोड करने की लिंक दी गई है।

 लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर और जन्म दिनांक और सिक्युरिटी-की से लागिन कर परिणाम देख सकते हैं।

सामान्य अभिरुचि के 17 प्रश्न किए थे डिलीट

 

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए सामान्य अभिरुचित के 17 प्रश्नों को डिलीट किया था। लोकसेवा आयोग ने इन प्रश्नों को त्रुटिपूर्ण माना था। 25 जुलाई को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी, जिसके बाद ही 27 जुलाई को माडल आंसरशीट जारी हुई थी। प्रश्नों पर आपत्ति के लिए सात दिन का समय दिया गया था, जिसके बाद 17 प्रश्नों को हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *