मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की समीक्षा करेंगे सीएम
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को मुद्रा योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना को लेकर वीसी के जरिए अधिकारियों से चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से बेरोजगार नागरिकों को बैंको से कर्ज उपलब्ध कराया जाना है। इस योजना में बैंक ऋण पर लगने वाले ब्याज में सबसिडी भी दी जाती है।इसके अलावा कर्ज की गारंटी भी सरकार देती है। इस कर्ज से प्रदेश के बेरोजगार खुद का रोजगार शुरु कर सकते है।
इसके पहले वे दोपहर में रबी फसल में विद्युत आपूर्ति के संबंध में समीक्षा करेंगे। मेट्रो रेल के प्रायोरिटी कॉरिडोर के कामों की समीक्षा भी मुख्यमंत्री करेंगे। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर भी वे शाम को अफसरों के साथ चर्चा करेंगे। नर्मदा नियंत्रण मंडल की 71 वी बैठक में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
