चीन की बदमाशी को सबके सामने ला रहा भारत, आने वाले में दिनों हो सकती हैं कई वार्ता

 नई दिल्ली 
भारत सीमा पर चीन की बढ़ती आक्रामकता को गंभीर चिंता का विषय मान रहा है। एलएसी पर चीन की हरकतों पर लगातार मित्र देशों से जानकारी भी साझा की जा रही है। क्वाड के सदस्य देशों से चीन की चुनौती पर पिछले दिनों चर्चा के बाद अमेरिका के साथ लगातार इस मुद्दे पर संपर्क बना हुआ है।

चीन की ओर से अतिक्रमण की कोशिशों और तनाव कम करने के लिए हो रहे प्रयासों की जानकारी अमेरिकी उप विदेश मंत्री के साथ बातचीत के दौरान भी साझा की गई थी। आने वाले दिनों में कई स्तरों पर वार्ताओं का दौर प्रस्तावित है। इसमे चीन की गतिविधियां भी मुद्दा होंगी।

अमेरिका ने भी साफ किया है कि सहयोग और प्रतिस्पर्धा के अलावा जहां जरूरी होगा, चीन को चुनौती भी पेश की जाएगी। हालांकि, चीन के खिलाफ कोई सैन्य मोर्चेबंदी भारत ने अन्य देशों के साथ मिलकर नहीं की है, लेकिन चीन की विभिन्न स्तरों पर मोर्चेबंदी की जा रही है।

कोई बदलाव स्वीकार नहीं:

गौरतलब है कि भारत ने विभिन्न स्तरों पर साफ किया है कि सीमा पर यथास्थिति में कोई बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। भारत कूटनीतिक तौर पर चीन को भी लगातार यह संदेश दे रहा है। साथ ही चीनी आक्रामकता से निपटने की रणनीति इस समय भारत के लिए कोर मुद्दा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *