बीते 24 घंटों में सामने आए 19,740 नए कोरोना वायरस केस, 248 लोगों की हुई मौत 

नई दिल्ली 
कोरोना वायरस के शनिवार (09 अक्टूबर) को 19 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक शनिवार (09 अक्टूबर) को भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 19,740 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से ‌248 लोगों की मौत हुई है। बीते एक दिन में कोविड-19 से 23,070 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 2,36,643 है। वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4,50,375 है। देश में कोरोना के कुल संक्रमण केसों की संख्या 3,39,35,309 है। 

वहीं कोविड-19 की कुल रिकवरी 3,32,48,291 हुई है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 93,99,15,323 (93.99 करोड़) है।  फिलहाल देश में सबसे अधिक कोरोना के मामले केरल से सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में अकेले केरल से कोरोना वायरस के 10,944 मामले सामने आए हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *