अवध क्षेत्र के सांसदों एवं विधायकों के साथ संगठन और सरकार की अहम बैठक खत्म 

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लखीमपुर में आठ लोगों की मौत से यूपी का सियासी पारा पूरी तरह से गरम है। एक तरफ जहां विपक्ष इस मामले को गरमाने में जुटा हुआ है वहीं दूसरी ओर तराई बेल्ट यानी अवध क्षेत्र में बीजेपी को होने वाले संभावित नुकसान की आहट सुनाई देने लगी है। नुकसान का आंकलन करने के लिए ही शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवध क्षेत्र के सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई थी जिसमें इस कांड के बाद होने वाले संभावित नुकसान पर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाम न लिए बगैर सभी सांसदों और विधायकों को सख्त हिदायत दी कि मंत्री, सांसद या विधायक किसी तरह के विवाद में न पड़ें और परिवार के लोगों को लेकर राजनीति बिल्कुल न करें। 

चुनाव सामने है इसलिए सभी लोग अपने काम पर फोकस करें तो बेहतर होगा। सांसदों एवं विधायकों को योगी की दो टूक अवध क्षेत्र के सांसदों, विधायकों की बैठक में सीएम योगी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। बैठक में योगी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का नाम लिए बगैर सबको सतर्क रहने की नसीहत दी। सीएम ने कहा कि सांसद- विधायक आप हैं आपके परिवार वाले नहीं हैं। इसीलिए परिवार के लोग किसी तरह की राजनीति न करें तो बेहतर होगा। चुनाव में जाना है तो आपका हर एक कदम काफी महत्वपूण है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *