39 केन्द्रों में रविवार होगी सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा
रायपुर
संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2021 10 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा की प्रथम पाली प्रात: 9.30 बजे से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। यह परीक्षा जिले के 39 केन्द्रों में होगी। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोविङ-19 महामारी के दिशानिदेर्शानुसार सोशल डिस्टेसिंग सेनेटाईजेशन मास्क पहनना एवं अन्य सभी दिशा निदेर्शो का पालन करना अनिवार्य होगा ।
