स्वास्थ्य विभाग में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर होगी स्थानीय युवाओं की भर्ती

जगदलपुर
स्वास्थ्य विभाग में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों पर स्थानीय युवाओं की भर्ती के लिए कमिश्नर विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्षजीआर चुरेन्द्र की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन संभागायुक्त कार्यालय में किया गया।

कमिश्नरचुरेन्द्र ने बैठक में स्वीकृत पदों में भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर एवं भर्ती नियम के संबंध में चर्चा करते हुए विज्ञापन प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए। आरक्षण रोस्टर और भर्ती नियम के अनुसार भर्ती के लिए जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में बताया गया कि संभाग भर में स्वास्थ्य विभाग के 555 विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही होगी। कमिश्नर ने इन पदों पर भर्ती के लिए सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को विज्ञापन एकरूपता के साथ तैयार करने के निर्देश दिए। अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने हेतु पाठ्यक्रम का निर्धारण 12 अक्टूबर तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्तबीएस सिदार, श्रीमती माधुरी सोम, परीक्षा नियंत्रकऋतुराज बिसेन, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त संचालक डॉ गोटा सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *