वरिष्ठ पत्रकार गोविंदलाल वोरा की मूर्ति का प्रगति महाविद्यालय में अनावरण
रायपुर
वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रगति महाविद्यालय में संस्थापक अध्यक्षगोविंदलाल वोरा की पावन स्मृति में शुक्रवार को उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। इस दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ वरिष्ठ पत्रकार व प्रगति कॉलेज के प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथियों ने दीप प्रज्जवलनगोविंदलाल वोरा की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर रविवि के कुलपति डॉ. केशरीलाल वर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए बताया कि रायपुर में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग शुरू करने में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। विशेष अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) के कुलपति प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा ने विगत स्मृति के झरोखे से श्रद्धेयगोविंदलाल वोरा जी की स्मृति को साकार करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। विशेष अतिथिशंकराचार्य व्यावसायिक विश्वविद्यालय, भिलाई (छ.ग.) के कुलपति प्रोफेसर एल. एस. निगम ने बताया कि श्रद्धेय वोराजी राजनीतिक विश्लेषक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका अविस्मरणीय है ।
विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकाररमेश नैयर ने उन्हें भारतीय राजनीति का कर्णधार एवं सामाजिक चेतना का पुरोघा बताया। विशेष अतिथि वरिष्ठ मुख्य एवं लेखकजयशंकर नीरव ने बताया कि उन्होंने भारतीय भाषा समाचार पत्र एवं अखिल भारतीय समाचार पत्र के अध्यक्ष के रूप में अ़द्वितीय कार्य किया। विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं विख्यात लेखकगिरीश पंकज ने उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज में उनकी सक्रिय योगदान के लिए उन्हें हरिदूत शर्मा पुरस्कार से सम्मानित किया। विशेष अतिथि छ.ग. शासन के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव,बी.के.एस.रे ने उनके कार्यकारी व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया वाल स्ट्रीट जनरल एवं न्यूयार्क टाइम्स जैसे प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों में अपने लेखों के रूप में एक अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा भी स्थापित की। वहीं अपने स्वागत भाषण में प्रगति कॉलेज के अघ्यक्ष गिरीश वोरा ने मंच पर अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
