जोबट से कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल, रैगांव से कल्पना वर्मा ने भरा पर्चा

भोपाल
जोबट से कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल और रैगांव से कल्पना वर्मा ने आज अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। इधर प्रदेश कांग्रेस के सीनियर लीडर एवं खंडवा लोकसभा के प्रभारी मुकेश नायक ने खुलासा किया कि अरुण यादव चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्होंने दूसरों को मौका देने के लिए चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल ने आज नामांकन जमा किया। नामांकन जमा करने के दौरान उनके साथ स्थानीय नेताओं के अलावा यहां के प्रभारी एवं विधायक रवि जोशी सहित अन्य नेता शामिल थे। वहीं कमलनाथ 12 अक्टूबर से चुनाव प्रचार में उतरने जा रहे हैं। वे खंडवा लोकसभा से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। फिलहाल यह तय नहीं हैं कि उनकी पहली सभा कहां पर होगी।

इधर मुकेश नायक ने खंडवा में कहा कि पिछले 25-30 सालों में मैंने पहली बार यह उदाहरण देखा जिसके पैर में छाले पड़ गए। धूप में चलकर चेहेरा मलीन पड़ गया हो, हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं को खड़ा किया। उसने अंत में यह कह दिया कि दूसरे को मौका दिया जाए, भगवान में मुझे बहुत मौके दिए। ऐसा कोई करता है। ये अरुण यादव का त्याग, प्रेम, अनुराग, खिलाड़ी भावना ये कांग्रेस को यहां से जीताने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *