डोंगरगढ़ में मिला कोरोना पॉजिटिव, चकमा देकर हुआ रफूचक्कर

राजनांदगांव
डोंगरगढ़ मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं की कोविड जाच की जा रही है। इसी जाच के चलते रेलवे स्टेशन मे कोरोना संक्रमित के पाये जाने पर स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी। कोरोना संक्रमित व्यक्ति को अलग से बिठाया गया। लेकिन जब तक स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुचता कोरोना संक्रमित वहा से रफूचक्कर हो गया। जिसकी अब तलाश की जा रही है।

प्राप्त समाचारो के अनुसार रेलवे स्टेशन में एक यात्री का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें वह पॉजिटिव आया। उसे वही बैठने के लिए कहा गया। लेकिन वह व्यक्ति वहां से चकमा देकर फरार हो गया। अब पूरा प्रशासन उक्त व्यक्ति को ढूंढने में लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा अपना मोबाइल नंबर और पता गलत बताया गया है। जिसके कारण प्रशासन को ढूंढने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रशासन ने यह पता लगा लिया है कि उक्त व्यक्ति राजनांदगांव का है। लेकिन अब अभी तक उक्त व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जा सका है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ सहित अन्य जगहों पर महाराष्ट्र तथा अन्य राज्यों से आने वाले लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। जिनकी कोरोना टेस्ट करा कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है या उक्त व्यक्ति द्वारा अपने राज्य वापस जाने की सहमति दे रहा है, तो उन्हें उनके राज्य में जाने और मेडिकल ट्रीटमेंट कराने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *