लखीमपुर पहुंचा शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल, कहा- आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी

लखनऊ
तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद राजनीति गरमा गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लखीमपुर पहुंचने के बाद अब दूसरी पार्टियों के नेताओं का लखीमपुर आना शुरू हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार 08 अक्टूबर को शिरोमणि अकाली दल पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गया है, जहां वो हिंसा में जाने गंवाने वाले किसानों के परिवारजनों से मिलेगा।
 
शिअद नेता हरसिमरत कौर बादल ने लखनऊ एयरपोर्ट पर न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'बीजेपी सरकार किसानों की नहीं सुन रही है और अब किसान मारे जा रहे हैं। हम किसानों के साथ खड़े हैं। हमने सरकार से लखीमपुर ह‍िंसा के आरोप‍ियों की जल्‍द गिरफ्तारी की मांग की है।' बता दें, शिरोमणि अकाली दल के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, बलविंदर सिंह भूदण्ड, प्रेम सिंह चंदू माजरा, बीबी जागीर कौर और विक्रम सिंह मजीठिया शामिल हैं।

प्रत‍िन‍िध‍ि मंडल ने कहा क‍ि प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार से मुलाकात करेगा और उन पर दबाव बनाएगा कि वे इस भयावह कृत्य के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करें। शिरोमणी अकाली दल इस मामले में बेहद स्पष्ट है कि इस नरसंहार के जिम्मेदार सभी लोगों को तुरंत सलाखों में डाला जाना चाहिए, चाहे वे कितने ही उच्च पद पर प्रतिष्ठित क्यों न हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *