तिहाड़ जेल प्रशासन के अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करेगी दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली
जेल में बंद यूनिटेक के प्रमोटर्स चन्द्रा बंधुओं की मदद करने के आरोपी तिहाड़ जेल के अधिकारियों की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं। दरअसल इनके खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आपराधिक मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. दिल्ली पुलिस इस मामले में तिहाड़ प्रशासन के कुछ अधिकारियों के खिलाफ घूसखोरी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर सकती है। ये एफआईआर तिहाड़ जेल के उन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज होगी, जिसे दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में नामजद किया गया है। सूत्रों की मानें तो गुरुवार को दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी मिली है, जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों को निलंबित करने और यूनिटेक के प्रमोटरों की मदद करने वालों के खिलाफ पूरी जांच करने का आदेश दिया है।
इससे पहले अगस्त में एक एजेंसी ने तरफ से भी यह आरोप लगाया गया था कि यूनिटेक के प्रमोटर तिहाड़ जेल में बंद रहते हुए एक भूमिगत अंडरग्राउंड ऑफिस कार्यालय की तरफ सेटअप चला रहे थे, जिसके बाद चंद्र बंधुओं को मुंबई के आर्थर रोड और तलोजा जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। साथ ही मामले की जांच दिल्ली पुलिस कमिश्नर को करने और रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश भी दिया गया था। इस क्रम में ही बीते दिनों दिल्ली पुलिस कमिश्नर तिहाड़ जेल जाकर मामले की तफ्तीश कर चुके हैं और बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, मुंबई जाकर भी इस संबंध में पूछताछ कर चुके हैं। उनके साथ डीसीपी भी मुंबई गए थे।
