मनीष सिसोदिया, बोले-जल्द वर्चुअल स्कूल शुरू करेगी केजरीवाल सरकार 

नई दिल्ली
उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने वीरवार को बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन द्वारा आयोजित डिजिटल इंडिया कॉन्क्लेव में शिरकत की। इस अवसर पर कोरोना के बाद शिक्षा में टेक्नोलॉजी के प्रभाव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी शिक्षा को बेहतर करने का एक अहम टूल है। हम टेक्नोलॉजी के माध्यम से शिक्षा में वैल्यू एडिशन कर सकते है पर टेक्नोलॉजी कभी भी क्लासरूम टीचिंग-लर्निंग का रिप्लेसमेंट नहीं बन सकता है। यदि ऐसा होता तो आज से कई दशक पहले ही टेक्नोलॉजी में अव्वल विश्व के कई प्रमुख देशों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए जाते और पूरी शिक्षा व्यवस्था डिजिटल माध्यम पर शिफ्ट हो चुकी होती। उन्होंने कहा कि आज जबकि सारे फैक्ट्स गूगल जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं तो छात्रों को तथ्यों को रटने के लिए प्रेरित करने की बजाए गूगल जैसे प्लेटफॉर्म के बेहतर इस्तेमाल करना सिखाया जाना जरूरी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली में एक प्रयोग के रूप में वर्चुअल स्कूल शुरू करने जा रही है। जिसका उद्देश्य ये जानना है कि क्या टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्कूल को उसकी चारदीवारी से बाहर ले जाया जा सकता है। वर्चुअल स्कूल के मॉडल में ये विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चा घर में बैठ कर टेक्नोलॉजी के माध्यम से पढ़ाई तो करें साथ ही अपने परिवार और समाज को एक लैब के रूप में देखें। पर इस सब के लिए शिक्षा के मॉडल को अलग तरीके से सोचने की ज़रूरत है। बच्चा स्कूल में क्लासरूम व किताबों से अलग जो सीखता है वो ऑनलाइन माध्यम से सीखना मुश्किल है। इसके लिए करिकुलम और कोर्स डिजाइन को पूरी तरह से बदलना होगा|
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *