उचित मूल्य की दुकानें नियमित रूप से खुलें – राज्य मंत्री यादव

भोपाल

शासकीय उचित मूल्य की दुकानें नियमित और समय पर खुलें। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने 7 अक्टूबर को अशोकनगर जिले के चंदेरी विकासखण्ड के थुवोन ग्राम में यह बात कही। राज्य मंत्री यादव अशोकनगर जिले के चंदेरी विकासखण्ड के भ्रमण पर थे।

राज्य मंत्री यादव ने थुवोन ग्राम में सेवा सहकारी संस्था महोली द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के हितग्राहियों को मुफ्त राशन का वितरण भी किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *