चन्द्रवंशी व साहू ने किया पदभार ग्रहण

रायपुर
छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस संयोजक लाल बहादुर चन्द्रवंशी व रामविलास साहू ने राजीव भवन में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिये जो कार्य किये है उन सभी योजनाओं को सभी जिले में जाकर आमजन तक पहुंचने का काम करेंगे। सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो रही है। धान खरीदी से पहले किसान कांग्रेस के द्वारा किसान सहयोग समिति का गठन पूरे प्रदेश के सभी धान खरीदी केन्द्र में नियुक्ति किया जावेगा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी अमरजीत चावला, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण मंडल के सदस्य अजय साहू, सिद्धार्थ चन्द्रा, डॉ. कमल नयन पटेल, कृष्णा देवांगन, रूपेश बघेल, गोपाल साहू, बाबा खान, पप्पु बंजारे, दिलिप चौहान एवं सभी कांग्रेस पार्टी एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *