असमानताओं से भरी दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य पर सेमिनार 8 अक्टूबर को
भोपाल
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह में 8 अक्टूबर को "असमानताओं से भरी दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य'' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा 5 से 8 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें मानसिक स्वास्थ्य दिवस की थीम पर सेमिनार का आयोजन एनएचएम के सभागार में किया गया है। सेमिनार के उद्घाटन-सत्र में एम.डी. एनएचएम सुश्री प्रियंका दास का उद्बोधन होगा।
सेमिनार में एम्स, भोपाल के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बृजेन्द्र सिंह मुख्य वक्तव्य देंगे। ध्यान गुरु श्री सुरेश रमनानी "कार्य-स्थल पर तनाव प्रबंधन में ध्यान का योगदान'' पर संबोधित करेंगे। जीमसी भोपाल के मानसिक रोग विभागाध्यक्ष डॉ. जे.पी. अग्रवाल भी सेमिनार में विशेष वक्तव्य देंगे।
