आंध्र सीएम रेड्डी ने कहा- फैमिली डॉक्टर का कॉन्सेप्ट 26 जनवरी से पूरे प्रदेश में लागू हो जाना चाहिए

हैदराबाद
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को कहा कि फैमिली डॉक्टर (परिवार चिकित्सक) का कॉन्सेप्ट 26 जनवरी, 2022 तक पूरे प्रदेश में लागू हो जाना चाहिए। राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से परिवार चिकित्सक अवधारणा पर ध्यान केंद्रित करने और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए आवश्यक संख्या में 104 वाहन खरीदने का निर्देश दिया।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं ग्रामीण क्लीनिकों के निर्माण में तेजी लाई जाए ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने आगे कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की परिकल्पना यह सुनिश्चित करने के लिए की गई है कि लोगों को सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्राप्त करने के लिए हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता न पड़े।
 
मुख्यमंत्री ने राज्य में बन रहे 16 नए मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को इस महीने के अंत तक कार्यों में तेजी लाने और लंबित मुद्दों को हल करने का निर्देश दिया। सीएम जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को परिवार चिकित्सक अवधारणा पर ध्यान केंद्रित करने और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए 104 वाहन खरीदने का निर्देश दिया। इसके साथ-साथ उन्होंने अधिकारियों से महीने में कम से कम एक बार 'स्वच्छ कार्यक्रम' में भाग लेकर महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *