पंजाब ने चेन्नई को 6 विकेट से हराया

दुबई

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 53वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मुकाबले में 6 विकेट से हराया। सीएसके से मिले 135 रनों के लक्ष्य को पंजाब ने कप्तान केएल राहुल की 98 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर महज 13 ओवर में ही चेज कर दिया। इस जीत के साथ पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है। इससे पहले चेन्न्नई ने बैटिंग करते हुए फाफ डुप्लेसी की 76 रनों की आतिशी पारी के बूते 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 134 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब की ओर से क्रिस जोर्डन और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *