प्रदेश अध्यक्ष वीडी ने कन्याओं से लिया आशीर्वाद… की अन्न उत्सव की शुरुआत

भोपाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को नवरात्र पर्व के पहले दिन राज्य सरकार द्वारा मनाए जाने वाले अन्न उत्सव में हिस्सा लिया। राजधानी के प्रभुनगर कम्युनिटी हाल ईदगाह हिल्स में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे शर्मा ने इस दौरान पहले कन्या पूजन किया और नवरात्र पर्व के पहले दिन बेटियों के पैर छूकर आशिर्वाद लिया। इसके बाद अन्न उत्सव के लिए पात्र हितग्राहियों को अन्न वितरण किया। उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि अन्न उत्सव में सरकार के अभियान में भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *