देश में एक्टिव केस 2.44 लाख ही बचे; नए मामले 22 हजार

नई दिल्ली

देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के 22 हजार 431 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है और अब वायरस के एक्टिव मरीज कुल मामलों का सिर्फ 0.72 फीसदी ही रह गए हैं। पिछले कई दिनों से कोरोना के एक्टिव मरीज बीते साल मार्च की तुलना में सबसे निचले स्तर पर हैं।

बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 24 हजार 602 मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद अब त देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3 करोड़ 32 लाख 258 पहुंच गई है। वहीं, इस दौरान कोरोना के 318 मरीजों ने दम भी तोड़ा है।

हालांकि, बीते एक दिन में कोरोना के कुल मामलों में से 12 हजार 616 केस अकेले केरल के हैं और वहीं राज्य में कोरोना से 134 मौतें भी हुई हैं।

भारत में अब कोरोना के एक्टिव मरीज 2 लाख 44 हजार 198 हैं, जो कि बीते 204 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, रिकवरी रेट बढ़कर 97.95 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो मार्च 2020 की तुलना में अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।
वहीं, टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 92 करोड़ 63 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं।

एक्टिव केस में गिरावट
राहत की बात है कि एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। अब एक्टिव केस सिर्फ 2.44 लाख रह गए हैं। इसके अलावा ठीक होने वाले लोगों की दर में भी सुधार हुई है। फिलहाल  देश में 97.95% है।

इधर केरल में कोरोना के दैनिक मामलों में  कमी नहीं देखी जा रही है। केरल में नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। आंध्र प्रदेश, तेंलगाना, महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में संक्रमण के मामले पहले से काफी कम हुए हैं। मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में आज से धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। हालांकि, इस दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिर्वाय हो गया है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-22,431 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 24,602 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-318
बीते 24 घंटे में कुल टीका-43.09 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  2.44 लाख
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.32 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.38 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.49 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 92.63 करोड़

भारत में अब कोरोना के एक्टिव मरीज 2 लाख 44 हजार 198 हैं, जो कि बीते 204 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, रिकवरी रेट बढ़कर 97.95 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो मार्च 2020 की तुलना में अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। वहीं, टीकाकरण की बात करें तो देश में अब तक 92 करोड़ 63 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *