जमुआ पंचायत की निवर्तमान महिला पंच की हत्या

पटेगना
अररिया में बुधवार की देर शाम ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के फुलबाड़ी गांव में 58 वर्षीया निर्वतमान महिला पंच की हत्या कर दी गई। मारी गई जमुआ पंचायत के वार्ड संख्या 14 फुलबाड़ी गांव के स्व. दिनेश राम की पत्नी व निवर्तमान पंच प्रमिला देवी इस बार भी पंच प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर चुकी थी। वारदात की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। प्रमिला के बेटे मिथिलेश राम ने बताया कि बुधवार करीब साढ़े चार बजे से मां अचानक घर से गायब हो गई थी। कुछ देर बाद परिजनों द्वारा खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसी बीच देर शाम वार्ड संख्या 12 निवासी डीलर उपेंद्र राम ने मोबाइल से फोन कर बताया कि घघरबाड़ी कच्ची सड़क पर उसकी मां के शव होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।  मिथिलेश के अनुसार किसी ने गला मडोरकर उसकी मां की हत्या कर दी है। बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व गांव के ही एक बच्चा का अपहरण कर उसकी हत्या के मामले में मां व उसके भाई सहित अन्य को अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले में उसकी माँ एक वर्ष पूर्व सजा भुगतकर जेल से घर आई थी। उसके भाई श्रवण राम आज भी जेल में है। खबर लिखे जाने तक ताराबाड़ी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी थी। ताराबाड़ी थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। परिजन के आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *