ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोनकच्छ सब स्टेशन का किया औचक निरीक्षण

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने रात 8.30 बजे बैरसिया के सोनकच्छ विद्युत सब-स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। तोमर ने सब स्टेशन में मौजूद कर्मचारियों से चर्चा कर विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। तोमर ने सब स्टेशन में आवश्यक व्यवस्था व्यवस्थाएं जल्द करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। तोमर भोपाल से अशोकनगर जाते समय अचानक सोनकच्छ सब स्टेशन गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *