राज्यपाल पटेल ने नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना की
भोपाल
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने अमरकंटक में पवित्र नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश के नागरिकों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी. सागर, कलेक्टर अनूपपुर सुसोनिया मीणा, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक संध्याकालीन आरती में शामिल हुए।
