मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों को नवरात्र पर्व की बधाई दी

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिशक्ति के आराधना पर्व नवरात्र प्रारंभ होने पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कामना की है कि माता रानी की सभी पर कृपा हो और समस्त प्रदेशवासियों के कष्ट दूर हों। कोरोना के कष्ट पूरे विश्व ने गत डेढ़ वर्ष में देखे हैं। ऐसी महामारी से मानवता की रक्षा हो। हम सभी इसके प्रति सजग भी बने रहें। नवरात्रि नई खुशियाँ लाए। मध्यप्रदेश और देश के साथ ही समस्त विश्व में प्रेम और सद्भाव बढ़े। मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों के सुखी और समृद्ध होने की कामना की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *