फारेस्ट रेंजर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

 देवास
देवास जिले में भ्रष्ट अफसरों पर लगातार कार्रवाई जारी है। दो दिन पहले उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने जिले के भौंरासा नगर परिषद के अकाउंटेंट को 20 हजार के रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार को कमलापुर में फारेस्ट रेंजर पर पर इओडब्ल्यू की टीम ने शिकंजा कसा है। टीम ने फारेस्ट रेंजर बिहारी सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आरोपित रेंजर ने भील आमला के सरपंच डूगरसिंह से 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। रेंजर ने फरियादी से पट्टे की जमीन पर कपिलधारा योजना में कुआं खोदने, जमीन समतलीकरण सहित अन्य कार्यों के लिए एनओसी दिए जाने के एवज में 25 हजार की रिश्वत मांगी की जा रही थी जिसकी शिकायत पीड़ित ने टीम से कर दी।

इसके बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक इओडब्ल्यू उज्जैन दिलीप सोनी के मार्गदर्शन में डीएसपी ने टीम के साथ मिलकर कमलापुर पहुंचकर कार्रवाई की है। एसपी सोनी ने बताया कि मामले में अभी कार्रवाई जा रही है। बता दें कि जिले में लगातार इओडब्ल्यू और लोकायुक्त की कार्रवाई सामने आई है।

थाना प्रभारी को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

 मुरैना
 लोकायुक्त ग्वालियर ने रामपुर थाना प्रभारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रेत व पत्थर के ट्रैक्टर निकलवाने के लिए जारोली गांव के छोटे कुशवाह से 10 हजार रुपए मांग रहा था। छोटे उर्फ राघवेंद्र कुशवाह की शिकायत पर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। थाना प्रभारी को उनके आवास पर ही रंगे हाथों पकड़ा है। खबर लिखे जाने तक लोकायुक्त कार्रवाई कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *