उपचुनाव: चार चुनाव हारे राजनारायण पर कांग्रेस का दांव

भोपाल
कांग्रेस ने खंडवा लोकसभा सहित रैंगाव, जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा के उपचुनाव में जिन्हें टिकट दिया हैं, उनमें से तीन उम्मीदवार पूर्व के चुनावों में हार का स्वाद चख चुके हैं। इनमें से सिर्फ खंडवा लोकसभा के उम्मीदवार राजनारायण सिंह ही विधानसभा तक पहुंच सकें,  दो उम्मीदवार अपनी हार के कारण विधानसभा में नहीं जा सके। जबकि पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौर को पहली बार टिकट मिला है। जोबट सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार महेश पटेल पहले अलीराजपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वे इस सीट से नहीं जीत सके। अब इस सीट से उनके भाई विधायक हैं। वहीं रैंगाव से कांग्रेस उम्मीदवार बनाई गई कल्पना वर्मा भी पिछला विधानसभा चुनाव जुगल किशोर बागरी से हार चुकी हैं। करीब 18 हजार से उनकी हार हुई थी। हालांकि इस सीट पर वे कांग्रेस को लंबे अरसे बाद दूसरे नंबर पर ला सकी।

 इससे पहले यहां पर भाजपा और बसपा के बीच मुख्य मुकाबला होता था। राजनारायण सिंह पूरनी खंडवा जिले की निमाड़खेड़ी सीट से कई बार जीते, वर्ष 2008 में परिसीमन में यह सीट खत्म हो गई। निमाड़खेड़ी सीट से तीन बार जीते, वे इस सीट से तीन बार हारे। इसके बाद वे मांधाता सीट से चुनाव लड़े इस सीट से भी वे वर्ष 2008 में चुनाव हार गए थे। राजनारायण सिंह खंडवा लोकसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *