8200 स्टूडेंट्स में से आवंटित होंगे फार्मेसी कॉलेज, कल तक जमा होगी इंजीनियरिंग की फीस

भोपाल
प्रदेश के करीब ढाई सौ बीफार्मा और डीफार्मा कॉलेजों की करीब 18 हजार सीटों पर प्रवेश कराने तकनीकी शिक्षा विभाग दूसरे चरण का अलॉटमेंट जारी करेगा। प्रथम चरण में करीब साढेÞ नौ हजार सीटों पर प्रवेश हो चुका है। शेष सीटों पर प्रवेश देने के लिए विभाग आज अलॉटमेंट जारी होंगे। विद्यार्थी 12 अक्टूबर तक शाम पांच बजे तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे।

दूसरे राउंड में प्रवेश लेने करीब छह हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, लेकिन आठ हजार 200 ने च्वॉइस फिलिंग की है। वहीं इंजीनियिरंग कॉलेज की प्रथम राउंड की काउंसलिंग में कल तक फीस जमा कर सकेंगे और सीट पसंद नहीं आने पर वह अपग्रेडेशन तक दे सकते हैं। प्रथम राउंड में प्रवेश लेने बीस हजार विद्यार्थियों में से करीब 17 हजार 827 ने च्वॉइस फिलिंग की है, जिसमें से 16 हजार 834 विद्यार्थियों को कॉलेज आवंटित किये हैं। इसमें से अभी तक करीब चार हजार विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। वहीं पांच हजार विद्यार्थियों ने अपग्रेडेशन का विकल्प दिया है। विभाग अब दस अक्टूबर को अपग्रेडेशन का अलॉटमेंट जारी करेगा और विद्यार्थी 12 अक्टूबर तक फीस जमा कर प्रवेश ले पाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *