बिहटा में सड़क हादसा, एक की मौत, एक घायल

बिहटा
बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के सरमेरा पथ के पास हुए इस हादसे में एक की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. घटना देर रात की है.

जानकारी के अनुसार कल देर रात ऑटो और बाइक में आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गयी. टक्कर में बाइक एवं ऑटो के परखच्चे उड़ गये. इसमें बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर हो गयी, जबकि दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.

हादसे के बाद मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने घायलों को उठाकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया. अन्य जख़्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान बिहटा के कन्हौली निवासी मेघा रॉय के 30 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार एवं घायल राम बाबू यादव की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में की गयी है.

बताया जाता है कि मृतक मां के लिए दवा लेकर बिहटा से घर जा रहा था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *