मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर रसोईया संघ ने निकाली रैली

रायपुर
300 रुपये मानदेय बढ़ाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी इसे अमल में नहीं लाने के कारण छत्तीसगढ़ महिला-पुरुष मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ के नेतृत्व में सैकड़ों रसोईए अपनी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपने निकले लेकिल पुलिस की बेरिकेटिंग के आगे वे सप्रेशाला मैदान से आगे नहीं बढ़ पाए और वहीं पर धरने में बैठकर पुलिस को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।

रसोईया संघ के प्रांतीय संरक्षक जीवन लाल साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 2019 में 300 की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी और यह मात्र घोषणा बनकर रह गई है। संघ ने मानदेय के अलावा प्रत्येक प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शालाओं में एक एक रसोईया श्रमिक का पद स्वीकृत करने की भी मांग की है। उस पद पर 1995 से कार्यरत रसोईया श्रमिक को ही नियुक्त किया जाए और उनसे स्कूल में भोजन पकाने के अलावा समस्त कार्य कराया जाए जिससे शासन का अन्य कार्य भी संपन्न हो सकेगा। इसमें अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। अन्य मांगों में रसोईया श्रमिकों को विभाग द्वारा 50 प्रतिशत चतुर्थ वर्ग श्रेणी के पद पर नियुक्त किया जाए साथ ही शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोस्टर तैयार किया जाए। बिना कारण के श्रमिकों को स्व सहायता समूह द्वारा निकाल दिया जाता है, उस पर भी रोक लगाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *