एप्को द्वारा प्रतिष्ठित सप्ताह का उत्सव कार्यक्रम 10 अक्टूबर तक

भोपाल

एप्को द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” में 4 से 10 अक्टूबर तक “प्रतिष्ठित सप्ताह का उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश स्तरीय ईको क्लब विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षक और आम लोगों के लिए पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। मंगलवार को शासकीय आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय और शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसी नगर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर व्याख्यान, रैली और हरित शपथ का आयोजन किया गया। लगभग 150 विद्यार्थी और शिक्षकों को पर्यावरण शिक्षा अधिकारी दिलीप चक्रवर्ती ने तीन आर-रिड्यूज, रियूज और रिसाइकिल के बारे में बताया।

वन्य-जीवों पर प्लास्टिक का दुष्प्रभाव

कार्यक्रम के पहले दिन 'सिंगल यूज प्लास्टिक का वन्य-जीवों पर प्रभाव' पर आयोजित वेबिनार में डॉ. सुदेश वाघमारे ने वन्य-जीवों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के सम्पर्क में आने वाले वन्य-जीवों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। वेबिनार में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी महेश मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को वर्चुअली हरित प्रतिज्ञा दिलवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *