सीमापुरी में पुलिसकर्मियों से मारपीट और पथराव के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में 1 अक्टूबर को फायरिंग की घटना के बाद शाहदरा के सीमापुरी इलाके के जेजे क्लस्टर में एक ठिकाने पर छापा मारने के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस की वैन पर पथराव करने के आरोप में दो महिलाओं सहित 10 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान – मोइदुल (24), रुक्साना (20), महमूदा (26), फिरोज (25), अजय (19), इकबाल (33), हसीबुल (22), दाराजुल (34), मो. मिया (32), रूहुल अमीन (25) के रूप में हुई है। डीसीपी (शाहदरा) आर. साथियासुंदरम ने कहा कि 1 अक्टूबर को पुलिस कर्मी फायरिंग की घटना के बाद सीमापुरी इलाके के जेजे क्लस्टर में एक ठिकाने पर छापेमारी करने गए थे। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस अधिकारियों और उनके वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इस मामले में सोमवार पुलिस ने पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 147 (दंगा), 148 (हथियार से लैस दंगा), 149 (गैरकानूनी सभा), 427 (नुकसान पहुंचाना), 186 (लोक सेवक को बाधित करना), 353 (लोक सेवक पर हमला), 332 (कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लोक सेवक को चोट पहुँचाना) और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान रोकथाम अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *