PM मोदी ने किया नए शहरी भारत कॉन्क्लेव का उद्घाटन

लखनऊ

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज लखनऊ पहुंचे हैं। उन्‍होंने यहां 'अमृत महोत्‍सव' के तहत आयोजित तीन दिवसीय 'न्‍यू अर्बन इंडिया' कॉन्‍क्‍लेव का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री लखनऊ में सबसे पहले इंदिरा गांधी प्रतिष्‍ठान पहुंचे। वहां उन्‍होंने 'अर्बन कॉन्‍क्‍लेव' में आयोजित कार्यक्रम का दौरा किया। पीएम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्‍यनाथ मौजूद हैं।  पीएम ने 75 हजार गरीब परिवारों को पीएम आवास की डिजिटल चाबियां भी सौंपीं। इस वक्‍त वह पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद कर रहे हैं। पीएम इसके साथ ही सिटी बस सेवा के तहत वे 150 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर ई-बस सेवा योजना की भी शुरुआत करेंगे।
दरअसल, पीएम मोदी ने एक लाभार्थी से बात करते हुए पूछा कि अब जब नया घर मिल गया है तो रिश्तेदारों का भी ज्यादा आना जाना होता होगा, खर्चा भी ज्यादा हो जाता होगा. इसपर लाभार्थी ने मुस्कुराकर जवाब दिया कि हां रिश्तेदार पहले के मुकाबले ज्यादा आते हैं.

इसके बाद पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'खर्चा ज्यादा होने पर पीएम पर आरोप लग सकते हैं कि उन्होंने घर दे दिया इसलिए गरीब का खर्चा बढ़ गया. मतलब पीएम मोदी ने मकान देकर गुनाह कर दिया.'

'बता दीजिए क्या बनाती हैं, मैं खाने नहीं आऊंगा'

दूसरी लाभार्थी से पीएम मोदी ने पूछा कि सरकारी योजना उज्जवला के तहत उनको गैस मिली है, तो वह अब गैस चूल्हे पर क्या पकाती हैं. इसपर लाभार्थी ने कहा कि वह आलू बनाती हैं. पीएम ने फिर पूछा कि उनके बच्चे तो बड़े हैं. क्या सिर्फ रोज आलू ही बनता है? पीएम ने आगे मजाक में कहा, 'बता दीजिए मैं नहीं खाने नहीं आऊंगा.' इसपर लाभार्थी ने मुस्कुराकर कहा कि पीएम आप घर जरूर आइयेगा अच्छा लगेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *