स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों ने हाइक के जरिए किया लोगों को जागरुक
गरियाबंद
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ रायपुर द्वारा अंतर जिला हाइक जिला गरियाबंद में आयोजित किया गया। इसमें जिला के 80 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दी। यह हाइक आजादी की अमृत महोत्सव एवं क्लीन इंडिया तहत आयोजित किया गया। हाइक की शुरूआत बाल आश्रम कचहरी चौक रायपुर से सभी हाईकर्स को हरी झंडी भारत स्काउट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी, रायपुर जिला संघ अध्यक्ष जी स्वामी, जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला, जिला संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय तिवारी, जिला संघ के उपाध्यक्ष एल डी दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की? सभी हाईकर्स बाइक में रवाना होकर रायपुर के विभिन्न चौक चौराहा पर रैली के माध्यम से स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए सभी को जागरूक किया। वहीं आजादी की अमृत महोत्सव का लोगों को मनाने के लिए जागरूक किया।
हाईकर्स को लेकर हाइक लीडर मनोज कुमार वर्मा जिला संगठन आयुक्त ने नया रायपुर होते हुए राजिम से आगे बढ़ते हुए सक्षम आश्रम में जाकर मृत्युंजय शुक्ला जिला सचिव जिला संघ रायपुर के नेतृत्व में पुन: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सक्षम आश्रम के राम गुलाब सिन्हा ने सभी को समाज सेवा एवं व्यक्तित्व विकास सम्बंधी कार्यशाला में सब को संबोधित किया। अंत में जिला के जिला संगठन आयुक्त गाइड अभिलाषा शुक्ला ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात सिरकट्टी आश्रम पांडुका के लिए बाइक में रवाना हुए और 4 बजे आश्रम पहुंचकर सभी ने सिरकट्टी आश्रम के परिसर मे राम जी का दर्शन कर पैरी नदी के किनारे जाकर स्वच्छता अभियान चलाया तत्पश्चात सभी ने अपने अपने निवास स्थान पर जाकर कैंप फायर की तैयारी की। रात्रि 7:30 पर सिर कट्टी आश्रम के मंदिर परिसर पर कैंप फायर का आयोजन रखा गया इस कैंप में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जनपद अध्यक्ष युगल पाण्डेय पांडुका, जे पी रथ संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग रायपुर संभाग, सुरेश शुक्ला जिला मुख्य आयुक्त जिला संघ रायपुर एवं जिला संघ के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस कैंप फायर में सभी ने अपना रंग रंग प्रस्तुतीकरण दिया तत्पश्चात सभी अतिथियों ने अपने अपना आशीर्वाद दिया।
